Site icon AB News24.in

CG Weather Update: मानसून की विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का अलर्ट

रायपुर, 22 सितंबर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं 24 सितंबर को बस्तर संभाग में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में भी आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। शहर का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मानसून की विदाई से पहले बारिश का यह दौर किसानों और आम लोगों के लिए मौसम में बदलाव लेकर आ सकता है।

Exit mobile version