रायपुर, 12 अक्टूबर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 से 15 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम में होने वाले इन बदलावों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें। तेज हवाओं के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।

