Site icon AB News24.in

CG Women Property Registration: साय सरकार की बड़ी पहल का असर… महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में 45% बढ़ोतरी

The Chhattisgarh government, under the leadership of Chief Minister Vishnu Dev Sai, has launched a scheme for the economic empowerment of women and providing them property rights.

Sai Government's

रायपुर, 13 जुलाई। CG Women Property Registration: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें संपत्ति में अधिकार दिलाने के लिए शुरू की गई योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। महिलाओं के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री में 50 प्रतिशत पंजीयन शुल्क छूट देने के फैसले के बाद प्रदेश में महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने का रुझान बढ़ा है।

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छूट लागू होने के बाद महिलाओं के नाम जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों के पंजीयन में 45 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस पहल के बाद परिवार अब संपत्ति महिलाओं के नाम करने और खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।

सरकार के अनुसार, पंजीयन शुल्क में दी गई छूट से अब तक महिला हितग्राहियों को 50.14 करोड़ रुपये का सीधा वित्तीय लाभ मिल चुका है। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने में मददगार साबित होगी। आने वाले समय में इस योजना के जरिए अधिक महिलाओं को संपत्ति का स्वामित्व दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Exit mobile version