Site icon AB News24.in

CGPSC Barti Scam: ED की बड़ी कार्रवाई… CGPSC मामले में 30 लोगों को नोटिस

रायपुर, 05 सितम्बर। CGPSC Barti Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है। कथित कैश सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने के लिए ED ने करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि नोटिस पाने वालों में विवादित अभ्यर्थियों के अलावा NGO, कंपनियों और रिसॉर्ट कारोबार से जुड़े लोग भी शामिल हैं। ED अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर अभ्यर्थियों से ली गई रकम कहां से आई और यह पैसा किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया।

जमानत पर बाहर आरोपियों से भी पूछताछ

जांच एजेंसी ने जमानत पर बाहर चल रहे कुछ आरोपियों को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर समेत कई नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

171 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

CGPSC की 2021 भर्ती परीक्षा 171 पदों के लिए आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर सामने आए आरोपों के बाद मामले की जांच अलग-अलग एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version