Site icon AB News24.in

CGPSC Scam: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय का बड़ा बयान… बोले- ‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’

रायपुर, 13 सितम्बर। CGPSC Scam: बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में विशेष अदालत ने उन्हें 6 दिन की ED रिमांड पर भेजा है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई।

CM साय ने कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई अपराध करता है तो उसकी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम साय ने कहा, “किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

पूछताछ के बाद ED ने की गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, ED ने शुक्रवार को एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ED ने उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बरघोरिया के बीच हुई WhatsApp चैट का भी हवाला दिया।

ED की दलीलों के बाद अदालत ने चेतन बरघोरिया को 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया। जांच एजेंसी मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

BRICS समिट पर भी बोले CM साय

मुख्यमंत्री साय ने 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटे हैं। भारत को इस बार BRICS समिट की मेजबानी का अवसर मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी भूमिका को आगे बढ़ा रहा है।

Exit mobile version