Site icon AB News24.in

Chhattisgarh: गौवंश की सुरक्षा और शेड निर्माण के लिए रायपुर निगम को 25 लाख

रायपुर, 17 सितम्बर। Chhattisgarh: फुण्डहर गौधाम में गौवंश की सुरक्षा, रखरखाव और शेड निर्माण के लिए रायपुर नगर निगम को 25 लाख रुपये की स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है। रायपुर की महापौर मीनल चौबे की मांग पर जिला प्रभारी मंत्री एवं वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने यह राशि स्वीकृत की है।

महापौर मीनल चौबे ने राशि स्वीकृत करने के लिए मंत्री केदार कश्यप का नगर निगम की ओर से आभार जताया है। उन्होंने बताया कि फुण्डहर गौधाम में व्यवस्थाओं को लेकर हाल ही में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान गौवंश की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे। इसके बाद अस्थायी व्यवस्था के तौर पर गौधाम क्षेत्र में तालपत्री की व्यवस्था की गई।

महापौर ने गौधामों में स्थायी व्यवस्था और शेड निर्माण के लिए आवश्यक राशि की मांग को लेकर मंत्री केदार कश्यप को मांगपत्र सौंपा था। इसी मांग पर अब 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

राशि मिलने के बाद नगर निगम द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया के तहत गौधाम में गौवंश की सुरक्षा, रखरखाव और स्थायी शेड निर्माण से जुड़े कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।

Exit mobile version