रायपुर, 07 नवम्बर। Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कैडर की IAS अधिकारी नम्रता गांधी को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय आयुष मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आदेश जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनुशंसा पर नम्रता गांधी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत लेटरल शिफ्ट के आधार पर आयुष मंत्रालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
5 मार्च 2029 तक रहेगा कार्यकाल
जारी आदेश के अनुसार, नम्रता गांधी का कार्यकाल 5 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक रहेगा। दोनों में से जो भी पहले होगा, उसी के आधार पर उनकी प्रतिनियुक्ति प्रभावी रहेगी।
केंद्र सरकार में इस नियुक्ति के बाद नम्रता गांधी अब आयुष मंत्रालय में अपनी सेवाएं देंगी।

