Site icon AB News24.in

Chhattisgarh: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… CM विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 03 नवम्बर। Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति अमित शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिबद्धता और निरंतर सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है। उनके सहयोग से प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को भी नया विश्वास मिलता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

Exit mobile version