Chhattisgarh: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार… कोर्ट ने भेजा जेल

Chhattisgarh: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार… कोर्ट ने भेजा जेल

अंबिकापुर, 08 अक्टूबर। Chhattisgarh: अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेजने का आदेश दिया है।

आकांक्षा टोप्पो पर बलात्कार पीड़िता की पहचान और निजी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ उससे जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 111 भी जोड़ी है।

पुलिस के मुताबिक, गंगापुर निवासी शैलेन्द्र शर्मा की शिकायत पर 4 अक्टूबर की रात आकांक्षा टोप्पो, होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद अंसारी समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता की निजी जानकारी सार्वजनिक की गई और इंटरव्यू के दौरान आपत्तिजनक सवाल पूछकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। बताया गया है कि आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सरगुजा जिले के अलग-अलग थानों में पहले से 7 अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा सीतापुर थाने में भी उसके खिलाफ एक अलग मामला दर्ज हो चुका है।

राज्य खबर