रायपुर, 22 सितम्बर। Chhattisgarh: सड़क हादसे के बाद दिल्ली में उपचार और स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव 23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक, वे बुधवार रात करीब 8 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। रायपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
किरण सिंह देव 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लाया गया, जहां उनका इलाज चला।
इलाज के दौरान भी वे पार्टी की गतिविधियों से जुड़े रहे। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी उनसे मुलाकात की थी।
अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनकी रायपुर वापसी हो रही है। वापसी के बाद वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर संगठनात्मक गतिविधियों में फिर सक्रिय होंगे। उनके पद को लेकर सामने आई चर्चाओं के बीच उनकी वापसी को लेकर भी राजनीतिक चर्चा बनी हुई है।

