Site icon AB News24.in

Chhattisgarh: नवरात्रि से पहले गरबा पर सियासत गरमाई… वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने की अपील

रायपुर, 05 अक्टूबर। Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नवरात्रि से पहले गरबा आयोजन को लेकर सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से गरबा आयोजनों को लेकर अपील की है।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि अगर मुस्लिम युवा गरबा कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, तो उन्हें वहां की परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने मूर्ति पूजा, कलावा और तिलक जैसी परंपराओं का पालन करने की बात कही।

उन्होंने गरबा को केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा आयोजन बताया। साथ ही उन्होंने गरबा आयोजनों में पहचान छिपाकर या फर्जी नाम से शामिल होने के मामलों में FIR दर्ज करने की मांग की।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने मुस्लिम युवाओं से अपील करते हुए कहा कि गरबा में शामिल होने वालों को आयोजन की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। उनके इस बयान के बाद नवरात्रि से पहले गरबा को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

Exit mobile version