Site icon AB News24.in

Chhattisgarh: बाढ़ प्रभावित सुकमा और बस्तर का आज दौरा करेंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर, 28 सितंबर। Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बाढ़ प्रभावित सुकमा और बस्तर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री सुकमा में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री जगदलपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। वे अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा कर प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता जल्द पहुंचाने के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश भी देंगे।

Exit mobile version