Site icon AB News24.in

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रेवंत रेड्डी ने की मुलाकात

रायपुर, 17 नवम्बर। Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेवंत रेड्डी का स्वागत और अभिनंदन किया।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी संवाद और सहयोग को लगातार बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। इस मुलाकात को दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी मौजूद रहे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित दोनों राज्यों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version