Site icon AB News24.in

Chhattisgarh Breaking: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश

रायपुर, 04 नवम्बर। Chhattisgarh Breaking: महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को बुधवार को रायपुर स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट परिसर लाया गया। इस दौरान उसके मुंह पर रूमाल बंधा हुआ था। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाने में सफलता हासिल की थी। भारत लाए जाने के बाद अब उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया है।

सौरभ चंद्राकर की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।

Exit mobile version