Site icon AB News24.in

Chhattisgarh Cabinet Decision: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला… अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10

साय कैबिनेट का बड़ा

रायपुर, 22 जुलाई। Chhattisgarh Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

इस फैसले का लाभ उन अग्निवीरों को मिलेगा, जिन्होंने चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर ली है और वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ भारतीय सेना से सेवामुक्त हुए हैं। सरकार के इस निर्णय से पूर्व अग्निवीरों को राज्य की सुरक्षा सेवाओं में रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रदेश में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन को मंजूरी दी गई है। यह समिति किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और इससे जुड़े विषयों की समीक्षा करेगी।

बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

Exit mobile version