रायपुर, 25 सितम्बर। Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री मुंगेली जिले के मदकू द्वीप पहुंचकर मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे वहां आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे, जहां तेलीबांधा में आयोजित पदयात्रा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

