Site icon AB News24.in

Chhattisgarh: CM साय का कांग्रेस पर हमला… बोले- अपने संगठन की स्थिति पहले देखें

रायपुर, 23 सितंबर। Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और उसके संगठन में चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर निशाना साधा है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े सवाल पर सीएम साय ने कहा कि पंजाब का प्रभारी रहते हुए भी बघेल का विरोध हुआ था और अब असम में प्रभारी बनने के बाद वहां भी विरोध सामने आया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने संगठन के भीतर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस नेताओं को अपने ही लोगों के बीच विरोध और असंतोष का सामना क्यों करना पड़ रहा है।

सीएम साय ने कांग्रेस की नीतियों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है और जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता वादों के बजाय काम और परिणाम के आधार पर फैसला करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने संगठन में सामने आ रहे विरोध, अंतर्कलह और असंतोष का समाधान करना चाहिए।

Exit mobile version