Site icon AB News24.in

Chhattisgarh Congress: कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की घर वापसी

रायपुर, 21 सितम्बर। Chhattisgarh Congress: प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पार्टी ने 20 निष्कासित नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। इन नेताओं की अब कांग्रेस में दोबारा वापसी हो गई है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग जिलों से निष्कासित किए गए कांग्रेस नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

पार्टी के आदेश में बताया गया है कि घर वापसी करने वाले नेताओं में रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिले के नेता शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि निष्कासन रद्द करने का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Exit mobile version