Site icon AB News24.in

Chhattisgarh: EVM पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को CM साय का जवाब… बोले- बैलेट पेपर से भी हारी

रायपुर, 29 अक्टूबर। Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने EVM और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार मिलने के बाद मतदान प्रणाली पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।

सीएम साय ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक के विधान परिषद चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि केवल मतदान प्रणाली पर सवाल उठाने से चुनाव नहीं जीते जा सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता का विश्वास हासिल करना जरूरी है। कांग्रेस को अपनी रणनीति और जनसमर्थन की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हार के कारणों पर विचार करने के बजाय चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

Exit mobile version