Site icon AB News24.in

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

रायपुर, 31 अक्टूबर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सोमवार को रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले गोवर्धन पूजा के पर्व को 9 नवंबर 2026 के लिए ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। इसके लिए 6 नवंबर 2025 को अधिसूचना जारी की गई थी।

ऐच्छिक अवकाश को किया गया सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित

शासन ने अब पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए गोवर्धन पूजा के अवकाश को ऐच्छिक से सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में बदल दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 जारी की है।

इस फैसले के बाद 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Exit mobile version