Site icon AB News24.in

Chhattisgarh News: बिलासपुर NSUI में बड़ा फेरबदल… जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत कई नेता पद से हटाए गए

बिलासपुर, 25 अगस्त। Chhattisgarh News: प्रदेश NSUI में नई नियुक्तियों पर अस्थायी रोक के बीच बिलासपुर में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत उनके करीबी माने जाने वाले कई नेताओं को संगठन के पदों से हटा दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस के युवा संगठन में हलचल तेज हो गई है।

इस बदलाव को लेकर संगठन के भीतर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसे आगामी यूथ कांग्रेस चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वहीं पाटन में हुई कुछ नियुक्तियों को लेकर संगठन के भीतर उठे सवालों और अलग-अलग गुटों के बीच कथित खींचतान की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नई नियुक्तियों पर अस्थायी रोक

प्रदेश NSUI उपाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने संगठन में गुटबाजी की चर्चाओं से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आगामी यूथ कांग्रेस चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन में नई नियुक्तियों का रास्ता साफ किया जाएगा। फिलहाल बिलासपुर में हुए इस संगठनात्मक बदलाव को लेकर कांग्रेस के युवा संगठन में चर्चाओं का दौर जारी है।

Exit mobile version