Site icon AB News24.in

Chhattisgarh News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'राम-नामी' को 'सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री' का राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

रायपुर, 20 जुलाई। Chhattisgarh News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा श्रद्धा, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था, सादगीपूर्ण जीवन और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि इस विरासत को प्रभावी ढंग से देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण कार्य इस डॉक्यूमेंट्री ने किया है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय एवं लोक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत तथा प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Exit mobile version