Site icon AB News24.in

Chhattisgarh News: सीएम साय बोले- अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति… PM मोदी का जताया आभार

रायपुर, 2 अगस्त। Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण (Tax Devolution) की राशि जारी करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि राज्यों की वित्तीय और विकास संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय से पहले फंड उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच का परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अग्रिम कर हस्तांतरण के तहत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त वित्तीय सहायता से प्रदेश में अधोसंरचना विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में किया जाएगा। इससे प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की इस पहल से विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच सकेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version