Site icon AB News24.in

Chhattisgarh News: महतारी वंदन योजना… 30वीं किस्त जारी

रायपुर, 07 अगस्त| Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कार्यालय से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदेश की करीब 67 लाख 20 हजार 125 पात्र विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में 1000-1000 रुपये की राशि ट्रांसफर की।

इस किस्त के तहत राज्य सरकार ने महिलाओं के खातों में 630 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये, यानी सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

यदि किसी लाभार्थी के खाते में राशि नहीं पहुंची है, तो वह महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति की जांच कर सकती है। इसके लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा और ओटीपी की मदद से स्टेटस देखा जा सकता है।

जिन महिलाओं ने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से या फिर अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, बाल विकास परियोजना कार्यालय अथवा शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं।

Exit mobile version