Site icon AB News24.in

Chhattisgarh News: NTPC कोरबा की 7 यूनिट एक साथ ट्रिप… 7 राज्यों की बिजली सप्लाई प्रभावित

कोरबा, 05 सितम्बर। Chhattisgarh News: NTPC के 2600 मेगावाट क्षमता वाले कोरबा सुपर थर्मल पावर प्लांट में शुक्रवार शाम बड़ा तकनीकी संकट सामने आया। PGCIL के ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल फॉल्ट होने से प्लांट की सभी 7 यूनिट एक साथ ट्रिप हो गईं। इससे कुछ समय के लिए प्लांट का बिजली उत्पादन पूरी तरह शून्य हो गया और ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि अचानक हुए इस शटडाउन का असर छत्तीसगढ़ समेत करीब 7 राज्यों की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और गोवा समेत अन्य लाभार्थी क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

2600 MW है प्लांट की क्षमता

NTPC कोरबा में 200 मेगावाट की 3 और 500 मेगावाट की 4 यूनिट हैं। इन सभी की कुल उत्पादन क्षमता 2600 मेगावाट है। ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान फॉल्ट सामने आते ही प्लांट का सुरक्षा सिस्टम सक्रिय हो गया और सभी यूनिट ग्रिड से अलग हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही NTPC के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे। इसके बाद बंद यूनिटों को दोबारा शुरू करने का काम शुरू किया गया।

देर रात तक यूनिटों को किया गया रिस्टोर

प्रबंधन के मुताबिक, देर रात तक सभी यूनिटों को दोबारा रिस्टोर कर लिया गया। हालांकि तकनीकी सुधार और जांच का काम जारी रहा। इतने बड़े पावर प्लांट की सभी यूनिटों का एक साथ ट्रिप होना असामान्य और बेहद दुर्लभ घटना मानी जा रही है।

Exit mobile version