Site icon AB News24.in

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जल्द लागू हो सकता है UCC… कांग्रेस के धरने पर भी बोले CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कर्नाटक रवाना होने से पहले समान नागरिक संहिता (UCC), पेपर लीक मामले और कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने को लेकर बड़ा बयान दि

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू

रायपुर, 24 जुलाई। Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कर्नाटक रवाना होने से पहले समान नागरिक संहिता (UCC), पेपर लीक मामले और कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही UCC लागू हो सकती है।

पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त रुख का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रायपुर में कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर्नाटक के सत्य साईं ग्राम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने प्रदेश और देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया।

Exit mobile version