Site icon AB News24.in

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल… कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 31 अक्टूबर। Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए राज्य शासन ने पुलिस विभाग में पदस्थापना संबंधी महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप सेनानी और समकक्ष रैंक के पदों पर पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस विभाग में कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

राज्य शासन ने यह निर्णय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और अधिकारियों की सेवाओं का बेहतर उपयोग करने के उद्देश्य से लिया है।

 

Exit mobile version