Site icon AB News24.in

Chhattisgarh Railway News: 22-23 जुलाई को 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द… यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य कि

22-23 जुलाई

रायपुर, 21 जुलाई। Chhattisgarh Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत तीसरी लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाटापारा-हथबंध के बीच ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम को शुरू करने का कार्य किया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू का बदला संचालन

रेलवे ने बताया कि 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू का संचालन भी प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से रवाना होगी। इस दौरान बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

 

Exit mobile version