Site icon AB News24.in

Chhattisgarh Rajyotsav: राज्योत्सव 2026 में सारंग हेलीकॉप्टर दिखाएंगे करतब… टीम पहुंची रायपुर

रायपुर, 27 अक्टूबर। Chhattisgarh Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में रोमांच और देश की हवाई ताकत का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राज्योत्सव में हवाई करतब दिखाने के लिए भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम रायपुर पहुंच गई है। टीम नवा रायपुर के सेंध झील क्षेत्र के ऊपर स्वदेशी एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों से शानदार हवाई प्रदर्शन करेगी।

आसमान में दिखेगा हेलीकॉप्टरों का शानदार तालमेल

सारंग टीम के प्रदर्शन में हेलीकॉप्टरों की सटीक उड़ान, बेहतरीन तालमेल और आकर्षक हवाई संरचनाएं देखने को मिलेंगी। यह प्रदर्शन राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।

स्वदेशी तकनीक और वायु सेना के कौशल का प्रदर्शन

सारंग टीम का हवाई प्रदर्शन भारतीय वायु सेना के कौशल, अनुशासन और स्वदेशी हेलीकॉप्टरों की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा। एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के जरिए आसमान में होने वाले इन करतबों को देखने के लिए नागरिकों, युवाओं और विमानन प्रेमियों में खास उत्साह रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version