Site icon AB News24.in

CJP Protest: ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन… अभिजीत दिपके गिरफ्तार

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। CJP Protest: दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की है। उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नोटिस के बाद भी प्रदर्शन स्थल पर जाने की कोशिश का आरोप

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभिजीत दिपके को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क जाने से रोकने के लिए पहले दो नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद उनके नहीं मानने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब पुलिस कोर्ट में पीस बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन का मुद्दा उठाएगी।नेहा बोरा रिहा, प्रदर्शन को लेकर FIR दर्ज

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया। उन्हें शुक्रवार को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। संगठन के अनुसार, उन्हें आरके पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया और कई घंटों तक अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया।

कनॉट प्लेस और मंडी हाउस में प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

शुक्रवार को कनॉट प्लेस और मंडी हाउस इलाके में हुए प्रदर्शनों के संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, निषेधाज्ञा के उल्लंघन को लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 से जुड़े मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version