नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। CM Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खासतौर पर बस्तर में हो रहे विकास और क्षेत्र में आए बदलाव को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी पहुंचे।
सीएम साय ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी साझा की।
इसके अलावा आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग और प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे।

