Site icon AB News24.in

CM Sai Balodabazar Visit: CM साय का आज बलौदाबाजार दौरा… भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 19 नवम्बर। CM Sai Balodabazar Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिनभर कई महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के महालेखाकार आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। यहां वे ऑडिट पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे नवा रायपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3’ में शिरकत करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे ग्राम सुहेला के दुर्गा मैदान पहुंचकर भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े आयोजनों में उनकी सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 3:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version