Site icon AB News24.in

सीएम साय ने केंद्र से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की मांग की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल

सीएम साय ने केंद्र

नई दिल्ली, 1 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव और हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल का समय पर उठाव होने से परिवहन प्रक्रिया तेज होगी, गोदामों में नई फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी और किसानों से धान खरीदी का कार्य अधिक सुचारु ढंग से किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल के लिए 73 लाख टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए राज्य को हर महीने कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के हित और किसानों की सुविधा को देखते हुए 5 लाख मीट्रिक टन चावल का शीघ्र उठाव सुनिश्चित किया जाए और नियमित रूप से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराए जाएं।

इस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version