जशपुर, 04 नवम्बर। CM Sai Jashpur Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में तैयारियां की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे जशपुर पहुंचेंगे। यहां वे रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे। वहीं, शाम को वे फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव पहुंचेंगे, जहां आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव-2026 में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात करेंगे।

