रायपुर, 24 सितम्बर। CM Sai visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा।
मुख्यमंत्री साय सुबह 11:45 बजे राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे Statescon 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

