Site icon AB News24.in

CM VishnuDeo Sai: CM साय आज रायपुर और रायगढ़ दौरे पर… कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 23 सितंबर। CM VishnuDeo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन और बिरगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

रायगढ़ में मुख्यमंत्री साय भाषा शिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वे चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

वहीं, 24 सितंबर को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प, वोकल फॉर लोकल और घाट विकास परियोजना से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version