CM VishnuDeo Sai Singapore Visit: CM साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे… निवेशकों से करेंगे संवाद

CM VishnuDeo Sai Singapore Visit: CM साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे… निवेशकों से करेंगे संवाद

रायपुर, 28 सितंबर। CM VishnuDeo Sai Singapore Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास एवं कारोबार सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर के बीच होगा।

सम्मेलन में निवेश, व्यापार और औद्योगिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और राज्य में निवेश की संभावनाओं को निवेशकों के सामने रखेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

स्पेशल