रायपुर, 20 अगस्त। CM VishnuDev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 5:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दिल्ली दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की संभावना है। हालांकि इन मुलाकातों का अंतिम कार्यक्रम अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विकास कार्यों और केंद्रीय योजनाओं पर हो सकती है चर्चा
संभावित बैठकों में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से जुड़े विकास कार्यों, केंद्रीय योजनाओं और राज्य के विभिन्न प्रस्तावों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। राज्य की जरूरतों और लंबित प्रस्तावों को केंद्र के सामने रखने की भी संभावना है। हालांकि बैठकों का विस्तृत एजेंडा अभी सामने नहीं आया है।

