Site icon AB News24.in

Coal Levy Case: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस… 5 अक्टूबर को कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर, 03 अक्टूबर। Coal Levy Case: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की ओर से नया नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे विशेष कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

EOW के मुताबिक मामले की जांच पूरी हो चुकी है और अब चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में करीब 540 करोड़ रुपये की कथित अवैध वसूली का आरोप है।

मामले में देवेंद्र यादव की भूमिका को लेकर जांच की गई है। हालांकि, देवेंद्र यादव इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके हैं और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

अब 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में होने वाली पेशी के दौरान मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Exit mobile version