रायपुर, 1 अगस्त। Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में 6 मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। जेवलिन थ्रो में स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल से चूक गए, लेकिन 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं भारत के यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस स्पर्धा का गोल्ड श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ हासिल किया।
जूडो में भी भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। अस्मिता डे ने भारत को जूडो में पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इसके महज 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीतकर भारतीय खेमे की खुशी दोगुनी कर दी। वहीं यामिनी मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स का पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।
इन शानदार प्रदर्शनों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 23 हो गई है। भारतीय दल ने अब तक 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं बॉक्सिंग में भी भारत के सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में गोल्ड मेडल की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

