Site icon AB News24.in

Congo Plane Crash: कांगो में बड़ा विमान हादसा… 2 जनरल समेत 14 लोगों की मौत

रायपुर, 26 सितंबर। Congo Plane Crash: कांगो में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। किक्विट से राजधानी किंशासा लौट रहा विमान केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

मृतकों में कांगो की सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कातालायी टिएंडे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल थे।

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेन्गे के मुताबिक, दोनों जनरलों के अलावा प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और क्रू मेंबर्स भी हादसे में मारे गए।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

कांगो की सेना फिलहाल देश के पूर्वी हिस्से में कई विद्रोही गुटों के खिलाफ अभियान चला रही है। इनमें M23 भी शामिल है।

Exit mobile version