Site icon AB News24.in

अमित शाह को ‘कलयुग का शंकर’ बताया… प्रदीप मिश्रा के बयान पर कांग्रेस नेता ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

रायपुर, 20 अगस्त। मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिया गया एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रदीप मिश्रा अमित शाह की तुलना भगवान शंकर से करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता अजय साहू ने सोशल मीडिया पर शेयर कर कथावाचक पर निशाना साधा है।

अमित शाह को बताया था ‘शंकर का अवतार’

वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। इसमें प्रदीप मिश्रा पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए अमित शाह को ‘कलयुग में शंकर का अवतार’ बताते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में वह अमित शाह के शांत और मौन रहने का जिक्र करते हुए कहते हैं कि जरूरत पड़ने पर उनका ‘तांडव’ भी देखने को मिलता है।

कांग्रेस नेता ने साधा निशाना

वीडियो शेयर करते हुए अजय साहू ने प्रदीप मिश्रा पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कथावाचक को ‘सनातन के ठेकेदार’ बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग भगवा की आड़ में भाजपा के एजेंट और प्रचारक के रूप में काम कर रहे हैं।

अजय साहू ने हिंदुओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील भी की।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी सियासी बयानबाजी

पुराना वीडियो दोबारा वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता की टिप्पणी और प्रदीप मिश्रा के पुराने बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Exit mobile version