Site icon AB News24.in

Congress Meeting: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक आज… दीपक बैज होंगे शामिल

रायपुर, 05 अक्टूबर। Congress Meeting: दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस की अहम संगठनात्मक बैठक होने जा रही है। बैठक शाम 4 बजे इंदिरा भवन में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी, महासचिव और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत बैठक में शामिल होंगे। बैठक में राज्यों के संगठन से जुड़े मुद्दों, पार्टी की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में विभिन्न राज्यों के संगठन की स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से हाल के दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

Exit mobile version