Site icon AB News24.in

Congress Protest: खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना… काउंटर FIR की मांग पर अड़े दीपक बैज

राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना 15 घंटे से अधिक समय से जारी है। भाजपा-कांग्रेस के बीच हुए विवाद के बा

खम्हारडीह थाने के

रायपुर, 24 जुलाई। Congress Protest: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना 15 घंटे से अधिक समय से जारी है। भाजपा-कांग्रेस के बीच हुए विवाद के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। पार्टी की मांग है कि मामले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी काउंटर FIR दर्ज की जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खम्हारडीह थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। देर रात धरना जारी रखने के लिए कार्यकर्ताओं ने टेंट का सामान मंगवाया और सड़क पर दरी, कालीन तथा गद्दे बिछाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

धरने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ काउंटर FIR दर्ज नहीं की जाती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्थरबाजी के लिए भाजपा नेताओं ने ही अपने कार्यकर्ताओं को उकसाया था। बैज ने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाली नहीं है और काउंटर FIR दर्ज होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, एसीपी पूर्णिमा लामा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना जारी है।

Exit mobile version