Site icon AB News24.in

Congress Protest: दिल्ली में राहुल गांधी का मार्च… रायपुर में कांग्रेस का लोकभवन घेराव

दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास की ओर निकाले गए मार्च के समर्थन में कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर

दिल्ली में

रायपुर, 22 जुलाई। Congress Protest: दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास की ओर निकाले गए मार्च के समर्थन में कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के सामने आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को देखते हुए लोकभवन और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने और छात्र आंदोलनों के दौरान दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग भी उठाई।

कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। पार्टी के अनुसार, विभिन्न राज्यों में राजभवन और लोकभवन के सामने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से छात्रों के मुद्दों पर जवाब मांगा जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए तथा शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी और जब तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

 

Exit mobile version