रायपुर, 13 अक्टूबर। Cricket News: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। सीरीज को लेकर दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय महिला टीम ने सोमवार को स्टेडियम में करीब तीन घंटे तक अभ्यास किया और मैदान पर जमकर पसीना बहाया।
वहीं, जिम्बाब्वे की महिला टीम मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्टेडियम में अभ्यास करेगी। सीरीज से पहले 13, 14 और 15 अक्टूबर को दोनों टीमों के अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ी मुकाबलों के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
रायपुर की आकांक्षा सत्यवंशी संभालेंगी फिजियो की जिम्मेदारी
इस सीरीज में रायपुर के लिए भी खास बात है। शहर की आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियो की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके चयन से स्थानीय खेल जगत में उत्साह है।
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्सुकता है।


