Site icon AB News24.in

Crime: रायपुर में अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन… 90 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर, 24 अक्टूबर। Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 90 पौवा देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 16.200 लीटर देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब बेचने के इरादे से ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version