Site icon AB News24.in

Crime News: सकरी में गांजा बेचते महिला गिरफ्तार… 310 ग्राम गांजा जब्त

बिलासपुर, 07 सितम्बर। Crime News: सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 310 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम चोरभट्ठी में बिजली ऑफिस मोड़ के पास गांजा बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 40 वर्षीय उम्मद बी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास काले रंग की पॉलीथिन में रखा 310 ग्राम गांजा मिला। इसके अलावा बिक्री की रकम के तौर पर 270 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Exit mobile version