Site icon AB News24.in

Cyber Fraud: पूर्व विधायक का WhatsApp हैक… परिचितों से मांगे ₹28 हजार

रायपुर, 08 अगस्त। Cyber Fraud: साइबर ठगों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के WhatsApp अकाउंट को निशाना बनाया है। अकाउंट हैक करने के बाद ठग उनके नाम से परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजकर 28 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ठग मैसेज में UPI काम नहीं करने और तत्काल पैसों की जरूरत होने का बहाना बना रहे हैं। इसके साथ ही रात 8 बजे तक रकम वापस करने का भरोसा देकर पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व विधायक ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाला कोई भी मैसेज मिलने पर बिना पुष्टि के रकम ट्रांसफर न करें। किसी भी तरह की मांग होने पर पहले सीधे फोन कर इसकी पुष्टि करें।

Exit mobile version