रायपुर, 06 अक्टूबर। Damar Price Hike: छत्तीसगढ़ में डामर की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी का असर सड़क निर्माण और मरम्मत के कामों पर पड़ रहा है। पिछले छह महीने में डामर की कीमत करीब 50 हजार रुपये प्रति टन से बढ़कर 96,500 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है।
डामर के दाम बढ़ने से प्रदेश में करीब 2,000 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि डामरीकरण से जुड़े करीब 90 प्रतिशत काम पर बढ़ी कीमतों का असर पड़ा है।
बढ़ी लागत के चलते ठेकेदारों के सामने काम जारी रखना मुश्किल हो रहा है। ठेकेदारों ने सरकार से सड़क निर्माण कार्यों के रेट में संशोधन करने की मांग की है, ताकि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप काम जारी रखा जा सके।

